Thursday, 26 October 2017

सफलता के लिए कौनसा मंत्र करे




पढ़ाई में सफलता के लिए कौनसा मंत्र करे | 





                                                     छात्र को हमेशा परीक्षा में अच्छे प्रतिशत से पास होने की तमन्ना रहती है एवं वेरोजगार व्यक्ति को नौकरी प्राप्ति के लिए सफलता की आस बनी रहती है आप क्या करें जिससे आपको सफलता मिले |

सर्व-प्रथम सुबह गणेश जी की आराधना करें व इस मंत्र का जाप करें ----



                                                            ॐ गं गणपतये नम: 


आप ये नहीं कर पा रहे है तो गायत्री मंत्र करें या रोज गायत्री चालीसा का पाठ करें,
छात्राओं के लिए गायत्री चालीसा सर्वश्रेष्ठ उपाय है |
छात्र ने प्रत्येक सफलता के लिए हनुमान जी की आराधना करना चाहिए ,यदि हनुमान जी का ये अनुष्ठान कर ले तो सफलता शीघ्र प्राप्त होगी |


hanuman bhajan
किसी मंगलवार या शनिवार को हनुमान जी को चौला चढ़ाये फिर सुन्दरकाण्ड का पाठ प्रारम्भ करें फिर ये पाठ 51 की संख्या में करें ,ये पाठ 21 दिन में या 51 दिन में पूर्ण करे पूर्ण होने के बाद फिर हनुमान जी को चौला चढ़ाये | आपको सफलता अवश्य मिलेगी | 

Sunday, 12 June 2016

सोनम कपूर


बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री सोनम कपूर का जन्म जिस समय हुआ, उस समय की कुंडली देखें तो सूर्य की स्थिति ने सोनम को बॉलीवुड में प्रसिद्धि दिलाई। चन्द्र ने कलाकार के गुण दिए। सोनम की जन्मकुंडली में मंगल का प्रभाव आर्थिक सुख एवं संपन्नता प्रदान करता है। 

  • Сонам Капур - Индийские актеры и актрисы

बुध विरोधी को परास्त करने की शक्ति देता है। इसी के कारण सोनम अपनी मेहनत से बॉलीवुड में उच्च स्थान पर हैं एवं देश-विदेश में प्रसिद्ध हैं। सोनम को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। 2017 स्वास्थ्य की तकलीफ वाला हो सकता है। गुरु ने सोनम को सुंदरता प्रदान की और साथ ही मृदुभाषी बनाया। गुरु के कारण ही सभी लोग सोनम से प्रभावित हो जाते हैं व सम्मान देते हैं।
सोनम कपूर के लिए जुलाई 2016 बहुत ही उन्नति और खुशी वाला रहेगा। अगस्त 2016 में सोनम को नई फिल्म का प्रस्ताव मिलेगा और पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। सितंबर 2016 मध्यम रहेगा एवं इस माह के अंत में शारीरिक पीड़ा होगी। अक्टूबर 2016 में विदेश यात्रा होगी और इस यात्रा से आप देश की आन-बान-शान बढ़ाने में सहयोग देंगी। नवंबर व दिसंबर 2016 में गृहस्थ जीवन खुशहाली वाला रहेगा।
जनवरी व फरवरी 2017 आपके लिए फायदेमंद रहेगा, परंतु फरवरी माह का अंत शारीरिक कष्ट या दुर्घटना वाला होगा। ध्यान रखना होगा। मार्च 2017 में राहु की स्थिति ठीक रहेगी। अप्रैल 2017 में किसी डायरेक्टर या किसी कलाकार से मतभेद हो सकते हैं। 
मई 2017 नए आयाम लेकर आएगा। इस वर्ष आपके लिए राहु व केतु की शांति करना या करवाना अति उत्तम रहेगा, साथ ही गुरु आराधना करें, इससे भी बहुत लाभ मिलेगा। पुखराज व पन्ने का लॉकेट पहनना लाभप्रद रहेगा।

Thursday, 14 April 2016

__राम-नवमी पर करें श्री-राम आराधना
 राम- नवमी पर्व के अवसर पर राम जी का आशीर्वाद लेने के लिए प्रभु श्री-राम की आराधना इस प्रकार करें ताकि प्रभु आपकी मन में वश जाये और आपके मनोरथ पूर्ण करें।
   प्रत्येक प्राणी के अंदर नाम व् राम का निवास रहता है वस उसे अपने प्रभु की आराधना से जागृत करना चाहिए श्रीराम की आराधना इस राम-नवमी पर ऐसे करें -----
Shri Ram ji
 . "करउ सो मम उर धाम
"
  अर्थात वे प्रभु मेरे हृदय में निवास करें। 
   "करउ  सो राम हृदय मम अयना"। 
                 अर्थात हे राम ! मेरे हृदय में अपना घर कर लें। 
     "मम हिय गगन इंदु इव बसहु सदा निहकम"। 
  अर्थात आप स्थिर होकर मेरे हृदय रूपी आकाश में चन्द्रमा के समान सदा निवास करें। 
   " मम हृदय करहु निकेत"। 
        अर्थात मेरे हृदय को अपना घर बना लें 
                                        :"
ह्रदि बसी राम काम मद गंजय।
अर्थात हे प्रभु राम। मेरे हृदय में बस कर काम और अहंकार को नष्ट कर दे। "
प्रभु श्री-राम आपके मनोरह पूर्ण करेंगे
प्रभु खुद है
निर्मल मन जन सो मोहि पावा।
मोहि कपट छल छिद्र न भावा। "
अर्थात-- जिस सेवक का मन निर्मल होता है,वह मुझे पाता है। मुझे कपट और छल-छिद्र नहीं सुहाते।

Saturday, 26 March 2016

शुक्र का कुम्भ राशि पर परभ्रमण व आपका भाग्य -----------

परिभ्रमण का चक्र निरंतर चलता रहता है, इसी चक्र में शुक्र मकर राशि में परिभ्रमण 
करते हुए वर्तमान में  (मार्च ) कुम्भ राशि में परिभ्रमण कर रहा है शुक्र ग्रह के कुम्भ राशि में भ्रमण करने से आपके भाग्य पर क्या प्रभाव पड़ेगा,जानिए। ......
मेष----------> भाग्योदय होगा,धन का आगमन होगा व समाज में यश प्राप्त होगा,पारिवारिक सुख प्राप्त होगा धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी,एवं मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। 
वृषभ-------->व्यवहार में परिवर्तन आएगा,अपने परिवार के सदस्यों को भी संदेही 
नजर से देखोगे,धार्मिक अनुष्ठान के योग बनेंगे एवं स्थान परिवर्तन होगा।
मिथुन------>आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार होगा व्यापार दूर-दूर तक फैलेगा,भाई 
बंधुओ से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा,भौतिक सुख में वृध्दि होगी।
कर्क -------->वाहन की सुख सुविधा में वृध्दि होगी संतान सुख प्राप्त होगा वाणी की 
नम्रता से आय एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी अत:वाणी में संयम रखे। नए कार्य प्रारम्भहोने  के 
योग बनेंगे।
सिहं ---------.>संतान सुख प्राप्त होगा विलासिता की चाहत में वृद्धि होगी,स्वास्थ्य 
की तकलीफ रहेगी ( कमर दर्द रहेगा )'उद्योग  में वृद्धि होगी आर्थिक सहयोग प्राप्त 
होगा।
कन्या ---------- > आय कम  व् खर्च में  वृद्धि होगी विपक्षी एवं शत्रु प्रबल होंगे बल पूर्वक किए गए कार्य निष्फल होंगे,पिता एवं गुरु से दूर रहने के योग बन रहे है। 

तुला-------->भाग्योदय होगा मान-प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग की उन्नति होगी 
तंत्र सिध्दियां प्राप्त करने के योग बनेंगे राजनीति में पद प्राप्त होगा।
वृश्चिक-------->भूमि-भवन का लाभ मिलेगा सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी माता के प्रति 
सेवा में वृद्धि होगी पारिवार से कोई उपहार प्राप्त होगा। शत्रु परास्त होंगे।
धनु--------->स्त्री से सहयोग प्राप्त होगा ,बंधु -भाँधव और पुत्रो का पूर्ण सुख मिलते हुए  भी   मन संतुष्ट नही रहेगा दान धर्म करने में मन विचलित होगा। दोस्ती का विशेष लाभ मिलेगा। 


मकर --------> अविवाहिक के विवाह योग बनेंगे। विद्यार्थी वर्ग की उन्नंती होगी , कोर्ट कचेरी के मामले में  परेशानी आ सकती हे ,परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। 


कुम्भ  ------>  धार्मिक व सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। मंत्र सिद्धि के लाभ मिलेंगे। शारीरिक रोग में सुधार  होगा। 

मीन ------>आर्थिक व भौतिक सुख सुविधा में वृधि होगी ,स्वजनो से मन मुटाव की स्थिति बन सकती है जिससे मान प्रतिष्ठा पर प्रभाव पड़ेगा। दोस्तों से सहयोग प्राप्त होगा।  

Monday, 15 October 2012

kul ka muhurt

कल का दिन आप के लिए आनन्दमय रहें !माँ भगवती की कृपा से आपके जीवन में उन्नति आये  !कल आप कुछ करने जा रहे है,तो रुकिए ये कार्य करने के पहले कुछ विचार करे एवं अच्छा समय देखे ,ये सब समझने के लिए हमारा कल का मुहुर्त कॉलम पढ़े !
अंग्रेजी माह -->अक्टुम्बर

अंग्रेजी तारीख --> 16
वार --मंगलवार
शालिवाहन - सम्वंत- 2069
 शक सवंत--
1934
 सम्वत्वसर का नाम- विश्र्वावसु
अयन--दक्षिणायन
ऋतु--शरद
पक्ष--शुक्ल
तिथि-->एकम
हिजरी सन--1433
मुस्लिम माह--जिल्काद
तारीख--29
योग-- ध्वांश  
करण--- बव
चंद्रमा-तुला पुरे दिन 
ग्रहयोग---नौरात्रि
दिन का पर्व---शरद नौरात्रि प्रारंभ, देवी घट स्थापना दिवस !
दिशा-शूल-वायव्य
मुहूर्त-व्यापार प्रारंभ मुहुर्त,अग्न्याधान ,धार्मिक अनुष्ठान ,धान्य छेदन 
शुभ समय--सुबह 10:30 से 1:30 ,दोपहर 3:30 से 4 तक
  सुझाव-- चीटियों को बिस्किट का चुरा खिलाने से घर में खोई हुई सुख-सम्रद्धि वापस आती है !

Saturday, 13 October 2012

कल का मुहुर्त

कल का मुहुर्त


--->कल का दिन आप के लिए आनन्दमय रहें !कल आप कुछ करने जा रहे है,तो रुकिए ये कार्य करने के पहले कुछ विचार करे एवं अच्छा समय देखे ,ये सब समझने के लिए हमारा कल का मुहुर्त कॉलम पढ़े !
अंग्रेजी माह -->अक्टुम्बर

अंग्रेजी तारीख --> 14
वार -- शनिवार
शालिवाहन - सम्वंत- 2069
 शक सवंत--
1934
 सम्वत्वसर का नाम- विश्र्वावसु
अयन--दक्षिणायन
ऋतु--शरद
पक्ष--कृष्ण
तिथि--> चतुर्दशी ( चौदस )
हिजरी सन--1433
मुस्लिम माह--जिल्काद
तारीख--27
योग-- मित्र 
करण---विष्टि
चंद्रमा-कन्या का पुरे दिन
ग्रहयोग---श्राद्ध पक्ष  
दिन का पर्व---चतुर्दशी का श्राद्ध !
दिशा-शूल--पश्चिम
मुहूर्त--सर्वसिध्दी योग !
शुभ समय--सुबह 09.00 से 12.00,दोपहर 01.25 से03.00तक !
  सुझाव--घर मेंजल का स्थान अग्नि कोण में रहने से घर में आर्थिक परेशानी आती है !

Thursday, 11 October 2012

चंद्र ने बनाया अमिताभ को सबका चहेता

चंद्र ने बनाया अमिताभ को सबका चहेता
अमिताभ बच्चन- हैप्पी बर्थ डे



अमिताभ का जन्म इलाहाबाद में प्रसिद्ध कवि हरिवंशराय बच्चन के यहां 11 अक्टूबर 1942 में हुआ, जब भारत गुलाम था। अमिताभ का जन्म जब हुआ, उस समय चंद्रमा तुला राशि पर परिभ्रमण कर रहा था। उसके प्रभाव के कारण ही अमिताभ अच्छी कद-काठी (लंबी हाइट) वाले है। कुंडली में बैठे चंद्र की स्थिति ने अमिताभ को आर्थिक सुख दिया एवं घर के प्रत्येक सदस्य का चहेता बनाया। चंद्र के कारण अमिताभ युवा अवस्था में लड़कियों के चहेते रहें।

कुंडली में सूर्य की स्थिति ने अमिताभ को दीर्घसूत्री बनाया। अमिताभ को जीवन में बहुत पराक्रम करना पड़ा, परंतु मंगल ने अपने कार्य के प्रति कृतज्ञ बनाया, इसी वजह से आज अमिताभ बच्चन इस मुकाम तक पहुंचे है। कुंडली में बुध की स्थिति ने अमिताभ के अन्य ग्रहों के कष्टों को भी खत्म किया, बुध के कारण ही अमिताभ दूसरों की सेवा और मदद करते रहें, परंतु स्वयं हमेशा रोगी रहें। मिथुन के बुध ने धनवान एवं बुद्धिमान बनाया।

अमिताभ के जन्म के समय गुरु कर्क राशि पर थे, जिसके कारण आज अमिताभ स्त्री, पुत्रादि तथा धन से संपन्न है। कुंडली में गुरु के प्रभाव के कारण ही अमिताभ आर्थिक और मानसिक सुखी है। इसी के साथ अपने पिता का नाम रोशन करने में सफल रहे एवं भोगी कम परोपकारी अधिक है। शुक्र ने भी अमिताभ को सुख दिया एवं अपने दर्शकों का हमेशा चहेते बनाएं रखा।


अमिताभ के जीवन में मनपसंद शादी (लव-मैरिज) के योग बने, यह योग कुंडली में बुध एवं शुक्र की स्थिति के कारण ही बना। शनि ने अमिताभ को तेज बुद्धि वाला एवं मृदु (मीठे) स्वभाव का बनाया।

शनि ने ही अमिताभ को राजनैतिक सुख प्रदान किया था। कुंडली में राहु की स्थिति के कारण पसली संबंधी ‍तकलीफ रही एवं बाद में भी हो सकती है। केतु भी आपको तकलीफ दे सकता है। अत: राहु-केतु की शांति कराना चाहिए।

अमिताभ का जन्म मंगल की महादशा में हुआ, जिसका भोग्यकाल 10 माह 14 दिन रहा। वर्तमान में बुध की महादशा चल रही है, जो 25.8.1996 से शुरू हुई एवं 25.8.2013 तक रहेगी। बुध की महादशा में 16.12.2010 शनि की अंतर्दशा चल रही है, जो की 25.8.2013 तक रहेगी। साथ ही केतु की महादशा 25.8.2013 से 25.8.2020 तक रहेगी।

अमिताभ के लिए नवंबर 2012 शुभ रहेगा, दिसंबर मध्यम रहेगा, जनवरी 2013 लाभप्रद रहेगा, फरवरी एवं मार्च स्वास्थ्य के लिए तकलीफदायक रहेगा, अप्रैल-मई सामान्य रहेगा, जून में बड़े प्रस्ताव आएंगे, जुलाई व अगस्त पुन: स्वास्थ्य के लिए तकलीफदायक रहेगा, सितंबर 2013 स्वास्थ्य में सुधार होगा एवं लाभप्रद रहेगा।